शिक्षा विभाग की बैठक में CM साय का कड़ा रुख: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश… स्कूलों का हो नियमित निरीक्षण… एकल टीचर वाले स्कूल में होगी पोस्टिंग, जतन योजना की होगी जांच

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शिक्षा विभाग की बैठक ली। जिसमे मुख्यमंत्री ने आज तीखे तेवर दिखाये। विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल जतन योजना के नाम पर हुई गड़बड़ी की जांच के भी आदेश दिये। दरअसल पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने स्कूलों के मरम्मत और कायाकल्प को लेकर स्कूल जतन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 370 करोड़ रुपये खर्च कर 1536 स्कूलों के मरम्मत का आदेश दिया गया था। लेकिन, इस योजना के नाम पर करोड़ों के वारे-न्यारे हो गये। इस मामले को लेकर कई स्तर पर गड़बड़ियों की भी शिकायत भी सरकार तक पहुंची थी।

आज की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरो ने मुख्यमंत्री को विभागीय कामकाज का प्रजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री विष्णु सहाय ने स्कूलों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों के नियमित निरीक्षण होना चाहिए। बैठक में अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक स्कूलों में एकल शिक्षक है। यानी एक शिक्षक है।

पता चला है कि मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। इसके लिए युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों का रेगुलर निरीक्षण होना चाहिए। अफसरों को देखना चाहिए कि स्कूलों में क्या कमी है, कैसे उन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में स्कूलों में पेड़ लगाने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री ने उसका हवाला देते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ के सारे स्कूलों में पेड़ लगाएं जाएं। बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर भी विचार किया गया। चर्चा के दौरान के मामले में उठा था।

आज मुख्यमंत्री ने आज शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में स्कूल जतन योजना की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में कराये गये मरम्मत कार्य और स्कूलों की स्थिति की जिलेवार जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल जतन योजना के नाम पर हुई गड़बड़ी को लेकर आयी शिकायत की भी जानकारी ली, जिसके बाद बैठक में ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में स्कूल जतन योजना के तहत कराये गये कार्यों की जांच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर स्कूल जतन योजना की जांच करेंगे और रिपोर्ट देंगे।

आपको बता दें कि करीब दो घंटे चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ शिक्षा गुणवत्ता को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिये। नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सभी बच्चों को गणवेश और पाठ्य-पुस्तक की उपलब्धता की भी जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। बैठक में बच्चों को नवाचार के जरिये पढ़ाई के प्रति जागरूक करने और रुचि अनुरूप पढ़ाई कराने पर भी जोर दिया।

Exit mobile version