कल CM साय रहेंगे बस्तर दौरे पर: राजस्व कार्यालय परिसर का करेंगे लोकार्पण, देखिए पूरा शेड्यूल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। सीएम साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...