महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की आगामी किस्त एडवांस में जारी करने का ऐलान किया है। इसके तहत सितंबर महीने की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिलेगी।

30 किस्तों में 19 हजार करोड़ का भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक महिलाओं को 30 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। इन किस्तों के माध्यम से करीब 19 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की माताएं और बहनें आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक परेशानियों को कम करना है।

31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 8 अगस्त को जारी की गई थी। इस दौरान करीब 67 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,000-1,000 रुपये की राशि भेजी गई थी। अब सरकार ने सितंबर की 31वीं किस्त को तय समय से पहले, रक्षाबंधन के अवसर पर जारी करने का निर्णय लिया है। एडवांस किस्त मिलने से महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन की खुशियां और बढ़ने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...