छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गायब होने लगी ठंड: इन जिलों में बारिश के आसार… छाए रहेंगे बादल और बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ से धीरे-धीरे ठंड गायब होने लगी है, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ठंड के सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले सरगुजा में भी असर बेहद कम हो गया है और रायपुर का तापमान 17 डिग्री को पार कर गया है। 25 जनवरी के बाद मौसम बदलने पर ही ठंड की वापसी की संभावना है।

वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance)का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसका सीधा अर्थ है कि मौसम फिर करवट ले सकता है। कहीं-कहीं सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर तापमान अगले 25 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। सुबह कोहरे या धुंध के साथ-साथ आंशिक बादल(CG Weather Update) छा सकते हैं। 23 जनवरी से आसमान के पूरी तरह से साफ हो जाने की उम्मीद है, लेकिन 24 और 25 जनवरी को फिर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इसके चलते बादल छाने लगे हैं। इससे जहां तापमान बढ़ने लगा है।

यह है वजह
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में ट्रफ के रुप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ(CG Weather Update) उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रुप में बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान(Rajasthan) पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। उधर ओडिसा(Odisha)पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के उत्तर इलाके के जिलों में बादल छाने लगे हैं। साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है।

Exit mobile version