दुर्ग और बिलासपुर संभाग में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह से ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम की ओर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में मौसम में ठंडक बनी हुई है. उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में पिछले कुछ दिनों से शीत लहर भी चल रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री पर पहुंच गया है. बात अगर दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ की करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है.

दुर्ग और बिलासपुर संभाग में चलेगी शीतलहर

दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है. इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. उसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने के आसार हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...