रायपुर: सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान डॉ. सिंह ने जिले में अब तक प्राप्त सभी आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष बचे आवेदनों का निराकरण आज शाम तक शत प्रतिशत किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कल से शुरू हो रहे समाधान शिविर में समय पर उपस्थित रहें और शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका तृतीय चरण 5 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...