पर्सनालिटी डेवलपमेंट के गुर: जिंदगी में कैसे मिलेगी सफलता, किन छोटी-छोटी बातों को करे नजरअंदाज…कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय समेत मोटिवेशनल स्पीकर्स ने दिए बच्चों को टिप्स

भिलाई। एलायंस कॉलेज एवं डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिये व्यक्तित्व विकास सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 छात्रों ने हिस्सा लिया।

इसमें दिल्ली के मोटिवेशनल स्पीकर एवं सक्सेस लाईफ कोच राजेश अग्रवाल, मोटिवेशनल स्पीकर किशोर दत्ता, एवं कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय द्वारा छात्र-छात्राओं को सफलता के प्रति लगातार अग्रसर रहने, भविष्य में किसी भी परिस्थिति को लीड करने तथा आज के बदलते परिवेश में पालक व शिक्षकों के प्रति बच्चों का सामंजस्य बनाने, अपने लक्ष्य के प्रति जुनून कैसे लाये, छात्र जीवन में अनुशासन जैसे महत्वूपर्ण विषयों की अहमियत बताई गयी।

संस्था के संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट एकमात्र ऐसी संस्था हैं जहां सभी विषय, विषय विशेषज्ञ एवं प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाते हैं। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट एकमात्र एैसी संस्था है जहां 11वीं, 12वीं, सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस., बी.कॉम, परसनाल्टी डव्लपमेंट की कक्षाएँ संचालित होती हैं।

संस्था में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान दिया जाता हैं। वहीं संस्था मे साप्ताहिक व मासिक टेस्ट द्वारा छात्रों का मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन किया जाता हैं, ताकि छात्र-छात्राएं अपने कैरियर के प्रति सजग हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...