आम आदमी को राहत! सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, IOC ने 91.5 रुपये की कटौती की

नई दिल्ली। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें (LPG Gas Cylinder Price Today) जारी कर दी है. बजट के दिन एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत (LPG Gas cylinder) में बढोतरी नहीं हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपये पर स्थिर हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों कटौती की है. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपये की कटौती की है. कीमत में कटौती के बाद नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई दर 1907 रुपए हो गई. नई कीमतें 1 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं.

आपको बता दें कि पिछले महीने यानी जनवरी 2022 में LPG Gas Cylinder की कीमत में 102.50 रुपये कटौती की थी. 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर तेल कंपनियां महीने के बीच में भी कीमत में कटौती या बढ़ोतरी करती हैं.

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं.. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है.

19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 91.5 रुपये घटकर 1,907 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 89 रुपये गिरकर 1987 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2076 रुपये थी.

मुंबई में कमर्शियल गैस की 1857 रुपये हो गई. पहले कीमत 1948.5 रुपये थी. यहां 91.5 रुपये की कटौती हुई है. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2080.5 रुपये हो गया. यहां 50.5 रुपये की कटौती हुई है. पहले कीमत 2,133 रुपये थी.

यहां चेक करें LPG की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

नया फाइबर ग्लास वाला कम्पोजिट सिलेंडर
इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का LPG सिलेंडर लॉन्च किया है. इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर (Composite cylinder) है. इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है. अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा. अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है. सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...