सुपेला शीतला तालाब की तस्वीर 15 दिन में बदलने का दावा: कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने किया सरप्राइज विजिट…बोले- अब काम में देरी हुई तो कार्रवाई तय

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला शीतला तालाब का काम तेज गति पर है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण पर है। महापौर नीरज पाल के दिए गए निर्देश के बाद से सुपेला शीतला तालाब के काम में प्रगति आई है। अधिकारियों के निर्देशन में एजेंसी कार्य को युद्ध स्तर पर कर रहा है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुपेला शीतला तालाब का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने वैशाली नगर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता एवं उप अभियंता पुरषोत्तम सिन्हा को निर्देश दिए कि स्वयं मानिटरिंग कर तालाब विकास का काम पूर्ण कराएं। कार्यरत एजेंसी गोपाल उपाध्याय को आयुक्त ने कहा कि बारिश पूर्व जितने भी भीतरी काम है पूर्ण करें क्योंकि तलाब के भीतर बारिश के दिनों में कार्य करने में कठिनाई उत्पन्न होगी, साथ ही बिना समय गवाएं समान रूप से काम करते हुए बाहरी कार्य को भी प्राथमिकता से करें।

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की अब लेटलाटिफी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने आयुक्त से कहा कि 15 दिवस के भीतर तालाब के भीतरी काम को पूर्ण कर लिया जाएगा। अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि सुपेला शीतला तालाब के विकास के लिए घाट का निर्माण पूर्ण हो चुका है, कुंड का निर्माण किया जा रहा है, शिवलिंग की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ढांचा तैयार हो चुका है, केवल फिनिशिंग, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं रंग रोगन का कार्य शेष है।

सुपेला शीतला तालाब के गहरीकरण का कार्य पूर्व में हो चुका है। सुपेला तालाब में निगम ने विभिन्न मदों की राशि से भव्य डोम शेड का निर्माण किया है, मंदिर में आने वाले भक्तगण अब आराम से छांव का सहारा ले सकते हैं। पहले यह तालाब नेहरू नगर जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता था परंतु परिसीमन के पश्चात यह वैशाली नगर जोन क्षेत्र के अंतर्गत आ गया है, अब इसकी मानिटरिंग वैशाली नगर जोन क्षेत्र के अधिकारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...