सांसद निधि और इंफ्रास्ट्रक्चर मद से निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त राजीव पांडेय… भिलाई में यहां पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के मद से हो रहा है सड़क सीमेंटीकरण कार्य

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में ओम शांति ओम चौक से लेकर हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौक तक सड़क सीमेंटीकरण का कार्य सांसद निधि से किया जा रहा है। एक अच्छी व्यवस्थित सड़क की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा अपने सांसद मद से सड़क सीमेंटीकरण हेतु 40 लाख रूपये, सड़क पर विद्युतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रूपयें की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके गुणवत्ता एवं कार्य की शीध्रता का अवलोकन करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं अभियंतागणों के साथ मौके पर पहुंचे।

निर्माणाधीन एजेंसी को भी बुलाया गया था, एजेंसी के कर्मचारियो को चल रहे कार्य को समय अवधि में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर पूर्ण करने का निर्देश दिए। यह भी चेताया कि निर्माणाधीन सीमेंट की सड़क तभी मजबूत रहेगी, जब उसमें बराबर पानी की तराई की जावें। तराई नहीं होने के कारण सड़क बीच से फट जाता है, मजबूती भी कम हो जाती है। इसके साथ ही सड़क का धार-कोर को भी जांच किया गया। यह भी सही नहीं होने पर जब गाड़ी का पहिया उस पर पड़ता है, तो टूट जाता है।

वार्ड क्रं. 23 घांसीदास नगर में अधोसरंचना मद के 44 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। वार्ड क्रं. 23 में कुछ निवासियों द्वारा सड़क के ऊपर मलवा डालकर सड़क बाधित किया गया था, उसे जोन राजस्व सहायक अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए। उसके बाद निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय, एस.एल.आर.एम. सेंटर आदि का भी अवलोकन किए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, जोन के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सुपरवाइजर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...

GST विभाग के 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर (स्टेट GST) विभाग में पदोन्नति से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।...

बिलासपुर में कार सवार की बर्बरता : सड़क पर...

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बेजुबान गाय के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। विजयापुरम कॉलोनी में सड़क पर बैठी...