अहिवारा में कांग्रेस की किरकिरी, PHE मंत्री गुरू रूद्रकुमार के क्षेत्र में एक वार्ड हार गई कांग्रेस: पालिका अध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार संग भाजपाइयों ने किया पार्षद का सम्मान

भिलाई। कल दुर्ग निगम के वार्ड कसारीडीह और अहिवारा पालिका के वार्ड-14 के उपचुनाव के नतीजे आए। दुर्ग निगम में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा, जबकि अहिवारा में कांग्रेस की किरकिरी हो गई और भाजपा ने खेला कर दिया। दरअसल, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार। उनके क्षे में कांग्रेस का उप चुनाव हारना, कई मायनों में गहरे संकेत है। मंत्री की सक्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस चुनाव हार गई, ये अपने आप में चर्चा का विषय है।
आपको बता दें कि, अहिवारा नगर पालिका के अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार हैं। उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता ने कहीं न कहीं मुहर लगाई है। क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 में हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी मीणा जोशी ने 151 वोट से विजय प्राप्त की है। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे बीएसपी के रिक्रिएशन क्लब में शुरू हुआ था। रिटर्निंग अधिकारी एवं अहिवारा तहसीलदार डिकेस्वर साहू ने बताया कि वार्ड में कुल 777 वोट मतदाताओं के द्वारा डाले गए थे, जिसमें कॉंग्रेस प्रत्याशी डोमार सिंह पटेल को 297 एवं नटवर भाजपा की प्रत्याशी मीना जोशी को 448 वोट मिले। नोटा में 7 वोट पड़े और 25 वोट खारिज हुए हैं। विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।

तत्पश्चात पार्टी के कार्यकर्ता विजय जुलूस निकालते बेरला चौक पहुंचे जहां अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विजयी प्रत्याशी मीना जोशी ने अपने वार्ड पहुँचकर विजय जुलूस के साथ लोगों का अभिवादन किया। जहां भाजपा के पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व विधायक डोमनलाल कोशेंवाडा, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष ताम्रकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, पार्षद अनुज साहू, पार्षद शिब्बू अग्रवाल आदि थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...