कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ SC विभाग के बनाए गए अध्यक्ष

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। निर्मल कोसरे को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

पार्टी ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है। झारखंड में प्रशांत किशोर को SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस की ओर से दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

Exit mobile version