कांग्रेस नेता मोनेश बंछोर ने NEET 2024 परीक्षा को गंभीर घोटाला बताते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

भिलाई। कांग्रेस नेता मोनेश बंछोर ने NEET 2024 परीक्षा को एक गंभीर घोटाला करार देते हुए 24 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जाना कहा है। उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है की इस घोटाले की व्यूरचना उसी समय बना ली गई थी, जब परीक्षा के लिए निर्धारित पंजीकरण की घोषित तिथि 9 परवरी से 16 मार्च तक बढ़ाने के पश्चात परीक्षा का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा स्टेक होल्डर के अनुरोध का बहाना देते हुए पंजीकरण को 9 और 10 अप्रैल तक दो दिनों के लिए खोला गया था। जबकि आप दो बार ऐसा कर चुके थे तो पंजीकरण फिर से क्यों खोला गया?

मोनेश बंछोर ने कहा की 67 छात्रों को 720 में पूरे 720 अंक प्राप्त हुए जिसमें 6 छात्र हरियाणा के एक ही केंद्र से थे ! और इन्हीं 67 टॉपर्स में से 44 छात्र ग्रेस अंक पाकर टॉपर बने हैं अर्थात उनके अंक बढ़ाकर टॉपर बनाया गया है। सूची में 67 टॉपर्स को 720 में 720 अंक प्राप्त किए,उनके बाद 68 और 69 रैंक हासिल करने वाले छात्र को 718 तथा 719 अंक का मिलना नीट अंकन योजना के अनुसार गणितीय तौर पर संभव ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि, इस तरह का कृत्य परीक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए NTA को शक के दायरे में ला खड़े कर रहा है। साथ ही NEET के परिणाम जो की पहले 14 जून को घोषित किए जाने थे लोकसभा परिणाम वाले दिन 4 जून को घोषित किया जाना भी सवाल खड़े कर रहा है। सम्पूर्ण विषयों की उच्चस्तरीय एवम निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए एवम घोटाला पाए जाने पर दोषियों के लिए कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...