चक्काजाम के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता, भाजपा ने कसा तंज, कहा – कांग्रेस अब सड़कों पर भी बंट गई

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 2 घंटे का चक्काजाम किया। रायपुर में प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “आर्थिक नाकेबंदी” सफल रही है और यहां की सरकार अहमदाबाद से अडाणी के इशारों पर चलाई जा रही है।

रायपुर में चक्काजाम शुरू होने से पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच कहासुनी हो गई। दोनों नेताओं की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा ने इस वीडियो को कांग्रेस की गुटबाजी करार देते हुए तंज कसा कि “कांग्रेस अब सड़कों पर भी बंट गई है।”

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के मुद्दे उठाने की बजाय आपस में ही भिड़ रहे हैं। यह कांग्रेस की विफल राजनीति और भ्रम की स्थिति को दर्शाता है।

Exit mobile version