ED के विरोध में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्रियां दिल्ली रवाना, छाया, हेमा और नीता ने भरी उड़ान…

भिलाई। छत्तीसगढ़-केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही ईडी की कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के आवाहन पर छत्तीसगढ़ से महिला नेत्रियाँ दिल्ली कूच कर इसी क्रम में राजनांदगांव महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमा देशमुख ने बताया कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा एवं महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ,अंत व्यवसाय वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष नीता लोधी ,जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल एवं विभिन्न महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज दिल्ली रवाना हुए हैं।

हम सब राहुल गांधी जी के समर्थन में और केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में जंगीय प्रदर्शन करने तैयार है, सत्यमेव जयते।

Exit mobile version