छत्तीसगढ़ में भरोसा यात्रा के दौरान MLA हुए सड़क हादसे का शिकार; कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सीने में आई चोट, एयर एंबुलेंस…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेश भर में भरोसे यात्रा निकाली। बीजापुर जिले में भरोसा यात्रा के दौरान MLA विंक्रम मंडावी के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में विधायक के सीने में गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक को एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बीजापुर में आज कांग्रेस के नेताओं द्वारा भरोसे की यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बाइक में सवार थे। यात्रा के दौरान विक्रम मंडावी बाइक से गिर गए। इस हादसे में उनके सीने में गंभीर चोट लगी और वे घायल हो गए। बताया रहा है कि विधायक विक्रम मंडावी बाइक से वापस लौट रहे थे। मोदकपाल के पास ब्रेक मारने की वजह से अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। इस हादसे में एक अन्य भी घायल हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...