तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू को कांग्रेस संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गये प्रदेश प्रभारी…

रायपुर। AICC ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर राष्ट्रीय संयोजक ओबीसी विभाग संदीप साहू को असम राज्य का प्रभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारी दी है.

संदीप साहू छत्तीसगढ़ शासन में तेलघनी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष है और शासन से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है. वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के साथ अखिल भारतीय तैलिक महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है.

अन्य राज्यों में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
बता दें कि असम से पहले संदीप साहू देश के विभिन्न राज्य जैसे ओडिशा, महाराष्ट्र आदि में भी ओबीसी विभाग की मजबूती के लिए काम कर चुके हैं. संदीप को मिली इस जिम्मेदारी से कोंग्रेस पार्टी और साहू समाज में खुशी है. उनके शुभचिंतक और समर्थकों ने बधाई संदेश भेजते हुए उन्हें और मजबूती से काम करने के लिए शुभकामनाएं दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...