राजीव भवन दुर्ग में मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस: MLA वोरा और मेयर बाकलीवाल ने दी बधाई… विधायक ने कहा – देश को महंगाई एवं बेरोजगारी से आजादी दिलाने कांग्रेस फिर मैदान में…

दुर्ग। राजीव भवन दुर्ग में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा ने कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि भारत की आजादी के इतिहास के साथ कांग्रेस का इतिहास सम्बद्ध है। कांग्रेस ने हमेशा देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। 138 वर्ष का जनसेवा का सफर आसान नहीं है इन बीते 138 वर्षों में आजादी के आंदोलन से लेकर, आधुनिक भारत के निर्माण, राष्ट्र की एकता व अखंडता,आम जनमानस के अधिकारों की रक्षा, लोकतंत्र की स्थापना और उसके सरंक्षण में सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस पार्टी ने निभाई है।

वोरा ने कहा कि, देश के लिए हमारे पुरखों एवं नेताओं ने बलिदान दिया है। महात्मा गांधी, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने भारत की एकता एवं सद्भावना को अक्षुण रखने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वर्तमान में जिस तरीके राहुल गांधी जी बीते 4 महीने से भारत जोड़ो यात्रा मेे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने का संकल्प लिया है वे अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में जिस तरह की अराजकता फैली हुई है , महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है उनके विरोध में राहुल जी लगातार चल रहे है , यह कार्य कोई तपस्वी ही कर सकता है।

वोरा ने कहा कि, लगातार केंद्र की जनविरोधी भाजपा सरकार अनैतिक फैसलों एवं कुप्रबंधन से जनता को महंगाई एवं बेरोजगारी के जाल में उलझाती जा रही है देश की अर्थव्यवस्था एवं जीडीपी चौपट हो रही है। पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री एवं इंदिरा जी, राजीव जी जैसे दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में देश की उपलब्धियां एवं संपत्तियां निजी हाथों में बेची जा रही हैं जिसके खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अडिग होकर खड़ी है। देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाली पार्टी ही अब जनता को भाजपा के अघोषित आपातकाल एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निजात दिलाएगी। आने वाला समय कांग्रेस का है जिस तरह से राहुल गांधी जी एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जनता के साथ मिलकर न्याय एवं सशक्तिकरण का मॉडल प्रस्तुत किया है वो पूरे विश्व मे सराहा जा रहा है।

वोरा ने कहा कि, विगत 4 वर्षों में ही 1.5 लाख करोड़ किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं गरीबों को सीधे दिए गए हैं। भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को हिमाचल की जनता ने भी हाथों हाथ लेते हुए भाजपा को सत्ता से बेदखल किया है एवं कांग्रेस को जनादेश दिया है। उन्होंने आने वाले समय मे कांग्रेस की मुहिम “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” में भी कांग्रेस जनों से सक्रियता से भाग लेने को कहा। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने कहा कि त्याग , सेवा और समर्पण के उद्देश्य के साथ संगठन की स्थापना हुई थी,आज उस संकल्प को पूरा करने के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अनुसाशन एवं जनसेवा की भावना को साथ लेकर समाज की सेवा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार , जिला अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव , मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद , सिंधी बोर्ड के सदस्य राजकुमार नारायणी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली , राजकुमार साहू , अजय मिश्रा , महिप सिंह भुवल , युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा , एल्डरमैन अजय गुप्ता, जगनमोहन ढीमर , सुरेन्द्र राजपूत , नंदकिशोर शर्मा , दुष्यंत देवांगन , अलख नवरंग , हेमंत तिवारी , बृजमोहन तिवारी , अनीस रजा , आंनद कपूर ताम्रकार , अशोक मेहरा , अनुप पाटिल , कुणाल तिवारी , गौरव उमरे , चिराग शर्मा , विशाल महानंद , मोहित वाल्डे , प्रीती साहू , सरस्वती साहू एवं सभी कांग्रेसजन , युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस व एनएसयुआई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग