वैशाली नगर विधायक के शपथ पत्र पर कांग्रेस ने उठाया सवाल… जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश ने कहा- “रिकेश ने पैतृक जमीन बेचकर बैकुंठधाम “सूर्यकुंड” का निर्माण कराया, लेकिन शपथ पत्र में नहीं है कोई जिक्र”

भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर चुनाव आयोग को झूठा शपथ पात्र देने का आरोप लगाया है। आपको बता दें, 2023 विधानसभा चुनाव में मुकेश चंद्राकर कांग्रेस की ओर से वैशाली नगर विधायक उम्मीदवार थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान जमा किए गए शपथपत्र में उनकी पैतृक प्रॉपर्टी का उल्लेख और बैकुंठधाम में तालाब संवारने के लिए अपनी पैतृक जमीन बेचने का जिक्र किया है।

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है की वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन झूठी बयानबाजी करते है। उनके उस ब्यान, जिसमें उन्होंने कहा कि वे तिल्दा में अपनी पैतृक जमीन 90 लाख रुपये में बेच कर बैकुंठ धाम ‘सूर्यकुण्ड’ का निर्माण करवाया यह झूठ हैं। उन्होंने कहा कि, आपने चुनाव के समय चुनाव आयोग को शपथ पत्र में लिखा कि आपके पास वैशाली नगर में हाउसिंग बोर्ड (EWS) का एक पैतृक मकान है। अब और तिल्दा गांव में कोनसी पैतृक जमीन बेच कर ठेकेदार को भुगतान किए।

चंद्राकर ने कहा कि जनता जानना चाहती हैं कि अगर भुगतान हुआ हैं, तो नगद किये या चेक के माध्यम से। उन्होंने कहा कि बयानबाजी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। यह लोगों को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं है। एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा के नेता केवल झूठ पर आधारित राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को इसका जवाब क्षेत्र की जनता को देना होगा। यदि विधायक ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो वह जनता के साथ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...