कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया, झीरम कांड पर बयानबाजी देना पड़ा भारी

रायपुर। झीरम कांड पर बयानबाजी कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को भारी पड़ गया. उनके बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई करते हुए PCC प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है.

दरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी. इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है.

Exit mobile version