मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन, चरणदास महंत ने दी चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है.

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और इस अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद – महंत
महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू’ रहा है. यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते आए हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. किसी से उसका धर्म पूछकर उसे आतंकित करना यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही.

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में हुई थी तोड़फोड़
बता दें कि 24 दिसंबर को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस आए. मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सजावट की जा रही थी. आरोप है कि इन लोगों ने सजावटी सामान तोड़ा, डेकोरेशन को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों को काम रोकने पर मजबूर कर दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...