कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का ऐलान: कन्हैया कुमार और सचिन पायलट जैसे युवा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी… CG से ताम्रध्वज साहू को मिली जगह

डेस्क। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी में कुल 39 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में कुछ चौंकाने वाले चेहरों को जगह दी गई है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।

कांग्रेस द्वारा घोषित की गई कार्यसमिति में युवाओं और अनुभव का मिश्रण दिख रहा है। जहां पार्टी ने अनुभवी नेताओं को कार्य समिति में जगह दी है, वहीं कई युवा नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जिन युवा नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया है, उनमें सचिन पायलट, गौरव गोगोई, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, दीपेंद्र हुड्डा, मीनाक्षी नटराजन, परनीती शिंदे, सचिन राव, अलका लांबा, वामसी रेड्डी जैसे नेताओं का नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे। आपको बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीनों बाद उन्होंने नई कार्य समिति गठित की है। इस लिस्ट में प्रियंका गांधी, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी में कुल 39 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जगह दी गई है। वहीं खड़गे की टीम में फूलोदेवी नेताम को स्थाई सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...