रायपुर में चेहरे पर काला मास्क लगाकर मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी: CM भूपेश, डिप्टी सीएम सिंहदेव, PCC चीफ और कुमारी शैलजा के साथ सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता ने दिया धरना; राहुल गांधी से जुड़ा है मामला; देखिये VIDEO

रायपुर। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नही मिली है। जिसके बाद इस मामले में कांग्रेस देश में मौन सत्याग्रह कर प्रदर्शन कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। यहाँ भी प्रदर्शन बनता ही था। ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला। रायपुर के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और प्रदेश के कई बड़े नेता इस सत्याग्रह में शामिल हुए। चेहरे पर काला मास्क लगाकर एक साथ मौन रहकर विरोध जता रहे हैं। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से प्रदर्शन जारी है जो शाम 5 बजे तक होगा। प्रदेश प्रभारी सेलजा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुबह की फ्लाइट से रायपुर पहुंची थीं।

देखिये VIDEO :-

जानिए पूरा मामला
गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज कर दिया है। सांसद पद गंवाने के बाद हाईकोर्ट ने भी राहुल को राहत नहीं दी है। जिसके बाद कांग्रेस कोर्ट के इस फैसले को लेकर असहमति जता रही है। आपको बता दें कि, 7 जुलाई को जब गुजरात कोर्ट का फैसला आया तब भी सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेता सारे कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। यहां सीएम बघेल ने कहा था कि अंग्रेज केवल महात्मा गांधी से डरते थे। बीजेपी राहुल गांधी से डर रही है। अंग्रेज और बीजेपी दोनों फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...