CG – आरक्षक सस्पेंड: नाबालिक से दुष्कर्म और देहव्यापार मामले में कांस्टेबल पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई है। देहव्यापार और बलात्कार से जुड़े मामले में कॉन्स्टेबल का नाम सामने आने की शिकायत के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजेन्द्र नगर थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल का नाम केशव सिन्हा है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर आरक्षक केशवराम सिन्हा को निलंबित कर दिया। यह सिपाही रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ था। निलंबन के बाद सिपाही को रायपुर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। निलंबन आदेश के मुताबिक झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि के टेल्को थाने में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार के मामले की एफआईआर में आरक्षक की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। नाबालिग पीड़िता के साथ घटित अपराध की अत्यंत गंभीर धाराओं के आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

दरसअल, झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि ज़िले के टेल्को थाना में कॉन्स्टेबल केशव सिन्हा के खिलाफ अपराध क्रमांक 84/2019 धारा 366A, 376, 376(3), 376AB, 376DB, 120B IPC, धारा 4, 6 POCSO Act, धारा 4,5,6,7,9 PITA Act में अपराध दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...