CG – ठेकेदार की घर में लटकती मिली लाश: फांसी लगाकर की आत्महत्या… पुलिस को मिला सुसाइड नोट… लिखा था कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों का नाम

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित स्टील कॉलोनी में 35 वर्षीय युवक प्रतीक सैम्युल उर्फ सैम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और पुलिस तुरंत मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, यह खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने अपने घर में आत्महत्या की, और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इस सुसाइड नोट में कुछ महिलाओं और कुछ बड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर लिया है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

घटनास्थल पर पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौजूद थी, जिसने स्थिति का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा करने का कार्य शुरू किया। प्रतीक सैम्युल पेशे से एक निर्माण और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था।

पुलिस ने इस मामले में स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके। प्रतीक के परिवार और दोस्तों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है, और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...