वीडियो पर उपजा विवाद, कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सांसद भी थाना पहुंचे, जमकर हुई नारेबाजी, TI को हटाने की उठी मांग, जानिए पूरा मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर विवाद गहरा गया है. शिकायत के 24 घण्टे के भीतर कार्यवाही नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए. सांसद भी रात में थाना पहुंच कार्यवाही की मांग करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि थाना में बैठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है. कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो को अपलोड किया है. भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. जिसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच की थी लेकिन 24 घंटे के बीत जाने के बात भी कोई कार्यवाही नहीं की गई. जिससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए.

नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमान नेता कोतवाली थाना पहुंच गए. बात सांसद तक पहुंचने पर सांसद भोजराज नाग भी थाना पहुंच FIR दर्ज कर कार्यवाही की मांग करने लगे. इस दौरान मामला तनाव पूर्ण बना रहा और भाजपा कार्यकर्ता थाना में ही बैठ जमकर नारेबाजी भी की. अंततः पुलिस ने वीडियो डालने वाले के खिलाफ FIR दर्ज किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

इस मामले में कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग का कहना है कि शिकायत के 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाना कई सवाल खड़े करता है. इस तरह के कृत्य करने वाले को बचाने
का उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को हटाए जाने और मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...