BM शाह हॉस्पिटल में देर रात तक बवाल: युवक की मौत के बाद भी इलाज करने का परिजनों ने लगाया आरोप…तीन-तीन थानों की पुलिस मौके पर प

भिलाई। भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में 21 दिन से उपचाराधीन घायल की रविवार रात मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है अस्पताल प्रबंधन अधिक बिल बनाने के लालच में मर चुके युवक को भर्ती करके इलाज कर रहा था। हंगामा कर रहे लोग इतने गुस्से में थे कि उन्हें शांत कराने के लिए सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित तीन-तीन थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा।

हंगामा कर रहे अनमोल सिंह ने बताया कि रवि साहू (22) पिता राजेंद्र प्रसाद 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता था। एक अगस्त की सुबह पावर हाउस भिलाई के पास कोई वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया था।

उसके सिर में गहरी चोट आई थी। इलाज के लिए बीएम शाह हॉस्पिटल सुपेला में भर्ती कराया गया था। यहां एमडी न्यूरो सर्जन डॉ. अरविंदो राय ने उसका ऑपरेशन किया।

रवि साहू के पिता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को एम्स में भर्ती कराने की बात कही थी। इस पर बीएम शाह के डॉक्टर ने कहा कि वहां जो इलाज होगा वही यहां होगा। उन्होंने उसे रेफर नहीं किया। उसकी रिपोर्ट रायपुर में दिखाई और उसे भेजने के लिए दबाव बनाया तो रात में बताया गया कि रवि की मौत हो गई है।

राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि पैसे के लिए जबरदस्ती उसके बेटे को भर्ती किया गया है। जैसा उसके साथ किया गया है वह हॉस्पिटल प्रबंधन और शासन प्रशासन से मांग करता है कि दूसरे के साथ न हो।

रवि की मौत के बाद सैकड़ों की संख्या लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्हें संभालने के लिए कई थाने की पुलिस पहुंची।

तीन घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजनों को रवि की बॉडी दिखाई गई और उन्हें समझाया गया कि रवि की एक दो दिन पहले मौत होती तो बॉडी अकड़ जाती। पीएम होगा तो वहां भी उसकी मौत का समय भी निकल जाएगा।

आरोप है कि 21 दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टर से मरीजों को दूसरी जगह रेफर करने का दबाव बनाया। इसके बाद डॉक्टरों ने रविवार रात 9 बजे के करीब उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रवि की मौत पहले हो गई थी। हॉस्पिटल का बिल बढ़ाने के लिए डॉक्टर उसे मरने के बाद भी भर्ती किए रहे। अब बॉडी छोड़ने के एवज में 4 लाख रुपए का बिल भरने की बात कह रहे हैं।

जब बीएम शाह की नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट गंगा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रवि की हालत काफी खराब थी। डॉ. अरविंदो राय ने उसके ब्रेन का ऑपरेशन किया था। वह कोमा था। हर दिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट परिजनों को बताकर उनकी काउंसिलिंग की जाती थी।

परिजनों को दो दिन पहले ही बता दिया था कि मरीज की हालत काफी गंभीर है। चाहें तो उसे दूसरी जगह ले जा सकते हैं। रविवार 21 अगस्त को रात 8.51 रवि की मौत हुई है। परिजन गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...