CG में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही विवाद शुरू: 4 महीने पहले पार्टी में शामिल हुई खुशबू बनी उपाध्यक्ष… विद्यार्थी परिषद को प्रिफरेंस… सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने जमकर निकाला गुस्सा; स्टेट प्रेजिडेंट रवि भगत ने दी ये प्रतिक्रिया; पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची गुरुवार की रात जारी की गई। इस लिस्ट का कई महीनों से प्रदेश के युवा भाजपा नेताओं को इंतजार था। लिस्ट के जारी होते ही पार्टी के भीतर गुटबाजी भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की ओर से नए पदाधिकारियों के नाम जारी किए गए हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से सूचि जारी की गई है।

आपको बता दें सोशल मीडिया में खुलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुचित लोगों को अहम पद दिए जाने का विरोध किया। खुद पार्टी के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि निष्क्रिय लोगों को मुख्य पदों पर जिम्मा दिया गया जो ठीक नहीं है।

खुशबू बंजारे का भी विरोध किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 4 महीने पहले ही खुशबू बंजारे ने भाजपा ज्वाइन की है। बलौदाबाजार इलाके की रहने वाली खुशबू बंजारे इससे पहले कांग्रेस समर्थक मानी जाती रही है। अब उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जाना लंबे समय से युवा मोर्चा के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा है।

BJYM के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी विकास मित्तल को दी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकास मित्तल पिछले करीब 1 साल से पार्टी की किसी भी गतिविधि में सक्रिय ही नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकास ना तो किसी विरोध प्रदर्शन में पहुंचते थे ना ही संगठन की जरूरी बैठकों में नजर आते थे, बावजूद इसके अचानक उन्हें यह पद सौंप दिया गया है। विकास मित्तल के पिता कर चोरी के मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं, इस वजह से उनकी छवि को लेकर भी कार्यकर्ताओं में रोष है।

कहा जा रहा है कि, प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूचि में तकरीबन सभी पुराने नामों को बदल दिया गया है। युवा मोर्चा के सेकंड लाइन के नेता अपनी बारी का इंतजार करते रह गए मगर पद ABVP वाले ले गए। लिस्ट में शामिल 57 नामों में से 80% से प्रतिशत नाम ऐसे हैं जो अब तक ABVP की गतिविधियों में सक्रिय रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिख रहे हैं लगता है अब एबीवीपी में ही काम करना होगा।

रवि भगत ने क्या कहा…?
भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ये दावा कर रहे हैं कि इन नामों को लेकर विवाद नहीं रहा। सभी की सहमति से नाम प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए हैं। पदाधिकारियों को लेकर किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रही हालांकि अब कार्यकर्ताओं का जो गुस्सा फूटा रहा है, उसे संभालना भगत के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। चर्चा ये भी है कि संगठन के बड़े नेताओं ने अपने करीबियों को पद देने के लिए काफी दिनों तक लिस्ट फाइनल होने नहीं दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग