सरकारी जमीन को बेचने की थी तैयारी…दुर्ग निगम के अफसरों ने नोटिस देकर लगाया सूचना बोर्ड

दुर्ग। गया नगर वार्ड क्रमांक- 4 स्थित पुसई डबरी के कुछ हिस्से को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जमीन का यह हिस्सा सरकारी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उक्त स्थल पर सूचना बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया। आयुक्त सर्वे के निर्देश पर निगम अमला ने मौके पर जाकर सूचना बोर्ड लगा दिया। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक – 4 गया नगर धर्मशाला के पास स्थित पुसई डबरी गयानगर में दशरथ भारती एवं नीलू पाण्डेय द्वारा पुसई डबरी की शासकीय भूमि खसरा नंबर 838 को कूटरचना कर खसरा नंबर 837 बताकर क्रय-विक्रय किया जा रहा है।

इस मामले में संबंधित पक्षों को कब्जा हटाये जाने के संबंध में निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किया गया था वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उक्त स्थल का अवैध क्रय विक्रय को रोके जाने पुसई डबरी की शासकीय भूमि पर सूचना बोर्ड लगाए जाने निर्देशित किया। आयुक्त ने सूचना बोर्ड लगाने के साथ ही उक्त भूमि में फेंसिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्रवाही के दौरान सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा,संजय सतनामी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...