छठ त्योहार के बाद सफाई अभियान में जुटा निगम का अमला… तालाब और घाटों में युद्धस्तर पर साफ-सफाई

भिलाई। छठ महापर्व के बाद नगर निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र के तालाबों की सफ्हे युद्ध स्तर पर जारी है। त्योहार के पश्चात नगर निगम भिलाई का स्वास्थ्य विभाग का दल जोन अनुसार फिर से सफाई व्यवस्था हेतु लग गये। सभी घाटों पर विशेष दल के माध्यम से सफाई करवाया जा रहा है। पूजा सामग्री तालाबों पर एकत्रित हुए है उसे गड्ढा करके मिटटी में डाल दिया जा रहा है। जिससे वह खाद बन जाए, एक निश्चित रासायनिक प्रक्रिया के बाद पूजा सामग्री खाद बन जाता है। उसको उपयोग नगर निगम भिलाई के विभिन्न उद्यानों किया जाता है। सभी तालाबों की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर किया गया था। सभी जगहो पर नगर निगम की सुरक्षा टीम मुस्तैद रही, जिससे किसी प्रकार का दुर्घटना न होने पाये। श्रद्वालूओ को समझाते भी रहे कि ज्यादा गहरे पानी के अंदर न जाये, जहां तक बेरीकेट लगा हुआ है।

Exit mobile version