भिलाई में भू-माफियाओं की अब खैर नहीं: कॉलेज के सामने बसा रहे थे अवैध कॉलोनी…निगम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पाइप लाइन जब्त

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल जाने वाले रास्ते पर अवैध प्लाटिंग को लेकर भिलाई निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थी। अवैध प्लाटिंग कर्ताओं ने इस भूखंड पर प्राकृतिक नाला को पाइप के माध्यम से डाइवर्ट करने का प्रयास किया था। इसे लेकर आज दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई है तथा डाइवर्ट करने के लिए लगाई गई पाइपों को जप्त किया गया है। इसके लिए एक क्रेन, एक जेसीबी तथा तीन डंपर की मदद ली गई और बड़े पाइपों को निकालकर जप्त किया गया। आज पूरे 10 पाइप निकाल दिए गए तथा इसकी जब्ती बनाई गई है। गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कुरुद क्षेत्र में भी अवैध प्लाटिंग को लेकर विगत दिनों बड़ी कार्रवाई की गई थी। सख्त कार्रवाई करने के लिए आज पुन: निगम का अमला अपने संसाधनों के साथ स्पॉट पर पहुंचा और पाइप को जप्त किया। आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त येशा लहरें, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी तथा एल एन वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...