वार्ड में नेक काम करने सरकारी फंड जरूरी नहीं: पार्षद संदीप निरंकारी ने बिना किसी सरकारी मदद के जगन्नाथ मंदिर परिसर का करवा दिया सीमेंटीकरण

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड-5 कोसानगर के पार्षद संदीप निरंकारी का अंदाज ही निराला है। जब कोई काम को तत्काल कराना होता है तो वे सरकारी मदद और स्वीकृति का इंतजार नहीं करते। तत्काल अपने संसाधन और अपने साथियों की मदद से काम करवा देते हैं। ताकि लोगों को राहत मिल सके। ऐसा लगातार करते आ रहे हैं। आज फिर से संदीप निरंकारी ने ये किया है। दरअसल, वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने कोसानगर वार्ड के जगन्नाथ मंदिर परिसर का सीमेंटीकरण कराया है। इस काम के लिए कोई सरकारी मदद नहीं लगी। संदीप ने स्वयं से संसाधन जुटाए और सीमेंटीकरण करने वाली मशीन लगवा दी। ताकि मंदिर समिति से जुड़े लोग व वार्डवासियों को राहत मिल सके। ओड़िया समाज के लोगों ने संदीप से कहा था कि मंदिर 40 साल पुरानी मंदिर है। इस मंदिर के निर्माण में पूर्व विधायक व पूर्व साडा अध्यक्ष भजन सिंह निरंकारी का भी योगदान रहा। अब इसके लिए आपका भी योगदान रहे। संदीप ने यह वादा एक महीने पहले किया था। आज काम भी पूरा हो गया है। मंदिर निर्माण से तस्वीर ही बदल गई है। लोगों ने पार्षद संदीप के कार्यों के लिए आभार माना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...