अपोलो कॉलेज में एमपीटी पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग 12 से, जानिए डिटेल…

दुर्ग। राज्य के निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी अंजोरा में एमपीटी पाठ्यक्रम की द्वितीय चरण काउंसिलिंग के आवंटन में प्रवेश उपरांत कुल 11 सीटें रिक्त रह गई हैं। उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से नवीन पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो रही है। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई थी, यदि वे तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग में पुनः भाग लेना चाहते हैं, तो ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए पुनः पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

पूर्व में किया गया पंजीयन, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी को सीट आवंटित हो चुकी है, तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।अधिक जानकारी के लिए 87708-99607 में सम्पर्क कर सकते हैं, पुनः पंजीयन के पश्चात ही अभ्यर्थी तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...