छत्तीसगढ़ में होगा देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव: 8- 9 अप्रैल को रायपुर में होगा आयोजन, देशभर के फार्मर्स और ट्रेडर्स होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 8 अप्रैल से देश का सबसे बड़ा दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन आईबी ग्रुप राजनांदगांव विकसित भारत की तर्ज पर विकसित पोल्ट्री और विकसित छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से कर रहा है। इस दौरान देश के करीब 6 हजार पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे।

आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहल कर रहे हैं। इस विचार को मूर्त रूप देने की दृष्टि से अब आईबी ग्रुप द्वारा 2035 तक छत्तीसगढ़ को देश का प्रोटीन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है।

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की तर्ज पर देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 8 – 9 अप्रैल को रायपुर में होगा। कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के आलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित पुरे 28 राज्यों से फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे।कॉन्क्लेव के पहले दिन देशभर से पोल्ट्री ट्रेडर्स इस आयोजन में उपस्थित होंगे। जिसमें तकनीकी और व्यवसाय विस्तार के बारे मार्गदर्शन दिया जायेगा। 9 अप्रैल को देश के पोल्ट्री किसान आयोजन में शामिल होंगे। जिसमें उन्हें भी नयी तकनीक से जोड़कर आधुनिक पोल्ट्री के बारे में जानकारी दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...