CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक ही फंदे से झूलते मिले दोनों के शव

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाल से फंदे पर झूलते हुए मिले।

सुबह ग्रामीणों और परिजनों की नजर शवों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

प्राथमिक जांच में प्रेम संबंधों में पारिवारिक आपत्ति या किसी अन्य सामाजिक कारण को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version