छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 82 नग बैल, कंटेनर वाहन और कार जब्त

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आंध्रप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस नेटवर्क में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो आरोपी आंध्रप्रदेश के हैं और एक छत्तीसगढ़ का है।

जब्त की गई सामग्री

  • 82 नग बैल: कीमत ₹12,30,000
  • कंटेनर वाहन: क्रमांक MH 20 EL 1455, कीमत ₹40,00,000
  • पायलटिंग वाहन: मारुति XL6 कार क्रमांक CG 22 Z 7262, कीमत ₹12,00,000
  • मोबाइल फोन: 03 नग
  • कुल जप्ती: ₹64,52,000

गिरफ्तार आरोपी

  1. विय्यापु अप्पलकोण्डा: पिता विय्यापु देवुड्डु, उम्र 49 वर्ष, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)
  2. चप्पा नौकराजु: पिता चप्पा कोण्डा, उम्र 33 वर्ष, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)
  3. पुरूषोत्तम कुर्रे: पिता तेजूराम कुर्रे, निवासी सुहागपुर चौकी बेलादुला, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)

फरार आरोपी

  1. मिट्ठू बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
  2. ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
  3. कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप
  4. कंटेनर वाहन सहायक चालक ईश्वर
  5. कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी
  6. योगेश बंजारे ग्राम पथरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जप्त बैलों को मण्डी परिसर हसौद में सुरक्षित रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...