CG – नक्सलियों की कायराना करतूत: ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे… उप सरपंच को घर से बाहर निकाला… फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला

Cowardly act of Naxalites

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली का है।

इस गांव के मुचाकी रामा निर्विरोध उपसरपंच बने थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन्हें नक्सलियों की तरफ से धमकियां भी आ रही थी। वहीं सोमवार की देर शाम ग्रामीण वेशभूषा में करीब 4 से 5 नक्सली उनके घर पहुंच गए। उपसरपंच को घर से निकाला। फिर कुछ दूरी पर लेकर गए।

जहां रस्सी से गला घोंटकर उपसरपंच को मार डाला। शव को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। हत्या के बाद सारे नक्सली भाग निकले। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जवान मौके पर पहुंचे हैं। शव को बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

परिजन और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह क्या है, इसकी जांच कर रहे हैं। हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर कोई पर्चा फेंका है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...