CPL टी-20 टूर्नामेंट मंत्री डहरिया के हाथों उद्घाटित: भिलाई इंडियंस ने सरगुजा रॉयल्स को 53 रनों से दी शिकस्त… डॉ डहरिया बोले – यह छग की नैसर्गिक प्रतिभा को संवरेगा

भिलाई। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अविनाश छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल टी-20 टुर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया गया।

इस अवसर पर मंत्री डहरिया ने कहा कि यह टुर्नामेंट छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक प्रतिभा को संवारने का काम करेगी। इससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिला है। खिलाड़ियों की मांग पर पिच बनाने के लिए मंत्री ने डीजल रोलर तत्काल प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास बजाज आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि उद्घाटन मैच एसीसी भिलाई इंडियंस और सरगुजा रॉयल्स के मध्य खेला गया। सरगुजा रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भिलाई इंडियंस ने दिलराज भाटिया के 27 रनों की बदौलत 17.2 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाया। इसके जबाव में सरगुजा रॉयल्स की भी खराब शुरुआत हुई। इससे वह उबर नहीं पाई और 20 ओवर में 9 विकेट पर 87 रन ही बना सकी। चंद्रहास वर्मा ने 3 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...