रायपुर. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत शुरू गर्म हो गई है। एक तरफ कांग्रेस राज्य में भाजपा सरकार में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए 24 जुलाई को कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रही है। वहीं आज गृहमंत्री व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पिछले 6 महीने के आंकड़े दिखाते हुए कहा, भाजपा सरकार में अपराध में कमी आई है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के 6 महीने और साय सरकार के 6 महीनों में प्रदेश के क्राइम रेट को दिखाया है।

गृहमंत्री ने पिछले 4 साल के आंकड़े ttt इसके मुताबिक 2023 में जनवरी से जून तक कुल 9 हजार 361 केस दर्ज हुए। वहीं 2024 में इसी 6 महीने में 9037 आपराधिक केस दर्ज किए गए। विजय शर्मा ने कहा कि, हम हर FIR दर्ज कर रहे फिर अपराध कम हुए हैं। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर FIR दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर की स्थितियों को लेकर भाजपा सरकार में बेहतर काम हो रहा है। कांग्रेस के सयम FIR ही नहीं हाेती थी। भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे उस समय लोगों की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं होते थे। ऐसे सैंकड़ों मामले हैं। गृहमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि बिलासपुर के एक पूर्व महामंत्री कांग्रेस के अकबर खान की गुंडागर्दी से लोग परेशान थे, उनके खिलाफ जनवरी 2022 में लोगों ने शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। 2024 में नई सरकार बनने के बाद FIR हुई।
6 महीने में मार गिराए 150 नक्सली
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद से निपटने के लिए साय सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि 6 माह के भीतर लगभग 150 नक्सली मार गिराए गए हैं. वहीं करीब 526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 633 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.