दुर्ग में महतारी वंदन योजना के बारे में CS अमिताभ ने कलेक्टर ऋचा से ली जानकारी, कहा- समस्त आवेदानों की समय सीमा में हो जांच… सड़क सुरक्षा और जेल विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली है। जिसमें उन्होंने महतारी वंदन योजना, सड़क सुरक्षा तथा जेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को महिला बाल विकास कें अंतर्गत संचालित महतारी वंदन योंजनाओं के संबंध में निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि महतारी योजना के अंतर्गत सभी आवदेनों की जांच समय सीमा में किए जाएं। कलेक्टर ने बताया कि जिलें में लगभग 3 लाख के ऊपर आवेदन प्राप्त हुये जिनकी जांच की जा रही है। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि आवेदन में दस्तावेजो की जांच करने उपरांत पात्र अपात्र आधार की सूची समय सीमा के भीतर जारी करें। सभी आवेदनों का सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुये कहा कि सभी नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाये जाएँ। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

उन्होंने विशेष तौर पर शहरी क्षेत्र, हाईवे एवं अन्य व्यस्ततम अवाजाही के स्थान पर जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, जिला परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू, आयुक्त नगर निगम लोकेश चन्द्राकर, देवेश ध्रुव तथा अशीष देवांगन के साथ जेल अधीक्षण आर.आर.राय व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...