सावधान! ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ के नाम पर हो सकता है साइबर फ्रॉड, CSPDCL ने जारी की एडवायजरी

रायपुर | 15 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि इस योजना के नाम पर किसी भी अनजान लिंक, वॉट्सएप मैसेज या एपीके (APK) फाइल पर क्लिक न करें। साइबर ठग योजना का फायदा उठाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।

लिंक या APK फाइल से रहें दूर

पॉवर कंपनी के एमडी भीम सिंह ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अपनी किसी भी सेवा या योजना के लिए उपभोक्ताओं को कोई वेब लिंक या एपीके फाइल नहीं भेजती है। यदि आपके पास योजना के पंजीयन या भुगतान के लिए कोई संदिग्ध मैसेज आता है, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें।

भुगतान के लिए केवल इन माध्यमों का करें उपयोग

कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार का नकद भुगतान किसी मैदानी कर्मचारी को न करें। भुगतान के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही चुनाव करें:

  • मोर बिजली ऐप (Mor Bijli App)
  • पॉवर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट
  • एटीपी (ATP) सेंटर
  • नजदीकी विद्युत कार्यालय

पंजीयन राशि का भुगतान भी केवल मोर बिजली ऐप, एटीपी केंद्र या बिजली ऑफिस के माध्यम से ही किया जा सकता है।

सेंडर ID का रखें खास ध्यान

उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की ओर से भेजे जाने वाले सभी आधिकारिक संदेश केवल ‘CSPDCL-S’ सेंडर आईडी से ही आते हैं। इसके अलावा किसी अन्य नंबर या आईडी से प्राप्त संदेशों पर भरोसा न करें।

मैदानी स्तर पर लगेंगे शिविर

योजना को आम जनता तक सुलभ बनाने के लिए पॉवर कंपनी द्वारा मैदानी स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। किसी भी शंका या जानकारी के लिए उपभोक्ता कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं या अपने नजदीकी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...

विधायक यशोदा वर्मा की कार से दो युवक घायल,...

खैरागढ़। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार के पास हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में...

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...