पितनी नदी पर जल्द ही होगा पुलिया और सड़क का निर्माण, सालों पुरानी मांग लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण… PMGSY और PWD में था विवाद, DM ने लिया संज्ञान; गांववालों में खुशी की लहर

कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुर के धौराभांठा मोहल्ला में स्थित पितनी नदी में पुलिया बनाने की सालों पुरानी मांग लेककर ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे। दरहसल उतरदा पंचायत के मध्य पितनी नदी हैं। उक्त नदी में पुलिया नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत रामपुर, अंडीकछार, चोढ़ा, धौराभांठा, भेलवाडोंगरी के लोगों के आवागमन, शिक्षा, चिकित्सा व अन्य कार्यों के लिए बारिश के दिनों में आने जाने के लिए बहुत ही समस्या होती है। जिसे लेकर ग्रामीण कोरबा कलेक्टर के पास पहुंचे। तत्काल संज्ञान लेकर कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच पड़ताल किए तो पता चला, उक्त सड़क व पुल के लिए पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी दोनों विभाग का विवाद था। जिसके कारण दोनों का पूर्व में टेंडर निरस्त हो गया था।

इस विवाद के कारण आज तक पुल नहीं बन पाया, जिसके कारण आसपास कई ग्राम पंचायत के ग्रामीण व छात्र – छात्राएं एवं राहगीर परेशान होते आ रहे थे। परंतु जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल एवं समस्त ग्रामवासी के लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर ने दोनों विभाग की विवाद को खत्म करते हुए पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर कर दिया गया। आने वाले समय में पीडब्ल्यूडी ही पुलिया और सड़क को बनाएगी।

उक्त कार्य सड़क व पुलिया निर्माण के संबंध में एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को भेज दिया गया है। जल्द ग्रामवासी को खुशखबरी मिल सकती है,जल्द ही ग्रामवासी को पुलिया व सड़क की कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल का अथक प्रयास जरूर रंग लायेगा साथ ही साथ कलेक्टर ने भी सभी को आश्वस्त किए हैं। जिसके परिणामस्वरूप निश्चित ही रुप से लंबे समय की मांग अब पूरी होने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...