शातिर ठगों से रहें सावधान : RTO ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल कर फर्जी यानी क्‍लोन वेबसाइट बना रहे हैं और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्‍लंघन का डर दिखाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं. फर्जी मैसेज और लिंक के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल हासिल कर खातों से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं. इसे लेकर परिवहन एंव यातायात विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है.

6 महीनों में आए 300 से अधिक साइबर ठगी के मामले
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले छह महीनों में प्रदेशभर से 300 से अधिक साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं. ठग आमतौर पर मोबाइल पर ई-चालान लंबित होने का संदेश भेजते हैं और उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं. लिंक खोलते ही यूजर की व्‍यक्तिगत जानकारी ठगों के हाथ लग जाती है. कई मामलों में लोगों से एपीके फाइल डाउनलोड करने को भी कहा जा रहा है, जो पूरी तरह से फर्जी होती है और मोबाइल की सुरक्षा को भारी नुकसान पहुंचाती है.

विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान के लिए की अपील
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही किया जाना चाहिए. विभाग का कहना है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा जारी हर ई-चालान इसी पोर्टल पर दर्ज होता है और उसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती है.

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज, लिंक या एप के जरिए ऑनलाइन भुगतान न करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें, क्योंकि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...