दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से 1.20 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड, 8 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे बंधन बैंक के ‘म्यूल अकाउंट’ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सुपेला थाना और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 27 खातों के जरिए 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह जांच भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। लगभग एक महीने पहले मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की गई।

पोर्टल की रिपोर्ट में सामने आया कि बंधन बैंक की नेहरू नगर शाखा में खोले गए कई खातों का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन और उसे वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में पता चला कि इन 27 खातों में साइबर ठगी से प्राप्त अवैध रकम को लगातार ट्रांसफर किया जा रहा था ताकि उसे वैध लेनदेन के रूप में दिखाया जा सके। इस आधार पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान, जिन खातों में ठगी की रकम पाई गई थी, उनके खाताधारकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने कुछ पैसों के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए दे दिए थे।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत महानंद (रावणभांठा सुपेला), परमीला बाई जंघेल (शिवाजी नगर खुर्सीपार), के. आकाश राव (सेक्टर 2, भिलाई), विपिन कुमार सिरसाम (रिसाली), मानवी बेरी (सेक्टर 4 भिलाई), आशीष गुप्ता (दीनदयाल कॉलोनी), पिंकी कुर्रे (आदित्य नगर) और एक अन्य आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...