दुर्ग जिले में साइकिल चोर अरेस्ट: जिले में घूम-घुम कर आरोपी करता था साइकिल पार… हजारों के 11 साइकिल बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले में घूम-घूम के साइकल चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि, 8 फरवरी को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान अर्जुन नगर कैम्प-1 के पास से जानकारी मिली कि चोरी की साइकल बेचने की फिराक में युवक घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ लिया।

पुछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अजय बंजारे अर्जुन नगर केम्प-1 निवासी होना बताया। पुलिस ने जब साइकिल के कागजात की मांग किया लेकिन युवक ले पास कुछ नही मिल पाया। आरोपी ने बताया कि 3 माह पूर्व सुन्दर नगर गॉर्डन के पास से एक लेडिस सायकल चोरी कर घर में रखा था।

दोबारा उसी जगह से एक रेंजर सायकल पार किया। फिर 4-5 दिन बाद शांति नगर दशहरा मैदान गॉर्डन के पास से रेंजर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के साइकल को आरोपी अपने घर में छिपा कर रखत था। इसी तरह कुल 11 साइकल पुलिस ने बरामद किया उक्त सायकिल की कीमत करीब 33 हज़ार रुपये आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...