डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले पर घेराव, लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड (D.Ed.) अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी सुबह 6:30 बजे से ही मंत्री बंगले के बाहर पहुंचने लगे थे।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले करीब 11 महीनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि हाईकोर्ट के 26 सितंबर 2025 के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार करने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। लगातार आंदोलन और आश्वासन के बीच वे मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर उन्हें राहत देने की मांग की है। लंबे इंतजार के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में आक्रोश बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो खोवा, 900...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम...

छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा! बंगाल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अब बंगाल की खाड़ी...

युवती से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गार्डन घूमने गई...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा रॉक गार्डन...

रायपुर की राजेंद्र नगर चौपाटी में भीषण आग :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते...