छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों का DA बढ़ा: अब 3 फीसदी अधिक मिलेगा महंगाई भत्ता… जनवरी 2022 से होगा प्रभावी… आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी अभी भले ही महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर बढ़ गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को अब 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। ये बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा। इस आदेश से करीब 16 हजार कर्मचारियों का फायदा होगा।

अधिकारियों ने बताया, बिजली कंपनी के ऐसे नियमित और कार्यभारित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनको अप्रैल 2016 में तय वेतनमान दिया जा रहा है उनके महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 31% से बढ़ाकर 34% किया गया है। यानी महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने बताया, चतुर्थ श्रेणी से प्रथम श्रेणी तक के अधिकारियों कर्मचारियों को इसका अलग-अलग फायदा होगा। एक सामान्य फौरी आकलन के मुताबिक कर्मचारियों-अधिकारियों को 600 रुपए से लेकर 2500 रुपए मासिक तक का फायदा होता दिख रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यहां देखिए DA संबंधी आदेश-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...