छत्तीसगढ़ व्यापमं अपडेट: व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी परीक्षाओं की तारीक बदली… जानिए अब कब-कब होगी PET, PPT समेत अन्य परीक्षाएं…?

रायपुर। व्यापमं यानि की छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी संशोधित तिथियों के अनुसार…

  • पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी।
  • पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षा 16 जून 2024 को होगी।
  • पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को, प्री.बी.एड.-2024 को होगी।
  • प्री.डी.एल.एड.-2024 की परीक्षा 30 जून को तथा बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास :...

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।...