प्यार में अंधी हुई बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या: करोड़ों की मालकिन की बेटी मोहब्बत में हुई पागल… प्रॉपर्टी हथियाने के चक्कर में मां को ही मार डाला… खौफनाक है मर्डर की स्टोरी, पढ़िए

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले से हत्या की खौफनाक खबर सामने आई है। हत्या के लिए एक युवक ने ऐसी साजिश रची कि जब वह खुली तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दरअसल एक युवक ने अपनी होने वाली सास की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह जल्द जल्द उसकी सारी प्रॉपर्टी हथियाना चाहता था। अजमेर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा सिर्फ चौबीस घंटे में कर दिया। पुलिस जिसे हादसा मान रही थी, वह हत्या हो गई और हत्या के बाद अब हत्या के आरोपी भी धर लिए गए। घटना अजमेर जिले के नसीराबाद की है।

मां और इकलौती बेटी ही रहते थे घर में, करोड़ों की प्रॉपर्टी धरी रही गई अब
दरअसल, नसीराबाद क्षेत्र में आशापुरा कस्बे में रहने वाली बेला जॉनसन की हत्या कर दी गई। 30 अगस्त को उनका शव घर के नजदीक ही एक बावडी से मिला। दत्तक पुत्री सुधा से प्रारंभिक जांच पडताल के बाद पुलिस को पता चला कि यह हादसा है। लेकिन इस दौरान पुलिस को बेला जॉनसन के मौसेरे भाई वेलिंगटन मैसी ने बताया कि संभव है यह हत्या है और यह हत्या प्रॉपर्टी के लिए की गई है।

इकलौती बेटी की नाराजगी के आगे मां ने घुटने टेक दिए…लेकिन
पुलिस ने इस लीड पर जांच करना शुरु कर दिया तो पहले सुधा को पकडा। पूछताछ में पता चला कि वह गौतम बैरवा नाम के एक युवक के साथ प्रेम में है। गौतम को पकड़ा तो उसने सारे राज खोल दिए। गौतम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गौतम और सुधा दो साल से रिलेशन मे थे। सुधा ने इस बारे में अपनी मां बेला जॉनसन को बताया तो पहले मां नाराज हुई लेकिन इकलौती बेटी की नाराजगी के आगे मां ने घुटने टेक दिए और बेटी की बात मान गई। मां ने गौतम को घर बुलाया और कहा कि जब बेटी बालिग होगी शादी तब ही करेंगे।

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मार डाला
अब गौतम घर आने जाने लगा और एक साथ बैठकर खाना पीना होने लगा। इस दौरान गौतम की नीयत प्रॉपर्टी पर बिगड़ गई। उसने सुधा के साथ मां को मारने की प्लानिंग कर ली। सुधा को दो बार नींद की गोलियां दी उसने मां को खिला दी। लेकिन मां की जान बच गई। उसके बाद जहर देने की कोशिश की। सारे हथकंडे फेल हो गए गौतम ने तीस अगस्त को हत्या की साजिश रच दी। रात को होने वाली सास बेला जॉनसन से मिलने आया और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश ठिकाने लगा दी। पुलिस ने गौतम के साथ उसके तीन बाल अपचारी साथी भी पकड़े हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...