भोले की बारात में पूर्व CM रमन होंगे शामिल, 5वीं बार करेंगे शिरकत: दया सिंह ने मुलाकात कर दिया आमंत्रण कार्ड, रमन बोले-इस साल भी होगा भव्य आयोजन

– बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह को दिया भोले बाबा की बारात का आमंत्रण

– अब तक चार बार के आयोजन में पूर्व सीएम रमन हो चुके हैं शामिल

– इस बार भी भिलाई आने का न्यौता को स्वीकारा

– 13 वर्षों से भिलाई में भव्य रूप से निकल रही भोले बाबा की बारात

– आयोजन समिति भोले बाबा की बारात की तैयारी में जुटी

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भिलाई से अलग लगाव रहा है। भिलाई में निकलने वाली भोले बाबा की बारात में शामिल होते हैं। इस साल भी भोले की बारात में शरीक होंगे। आज उन्होंने आमंत्रण कार्ड को स्वीकार किया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने पूर्व सीएम रमन को भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड दिया।

पहले तो रमन सिंह ने दया की पीठ थपथपाई। कहा- इस तरह के आयोजन कर भोले की भक्ति और आस्था को जन-जन पहुंचाने का बढ़िया कार्य बोल बम समिति कर रही है। आने वाले वर्षों में यह आयोजन बहुत बढ़िया होगा। भोले की बारात में पहले भी शामिल होते रहा हूं। आने वाले वर्षों में इसकी भव्यता प्रदेशभर में रहेगी।

रमन ने दया से यह भी कहा कि, भोले की बारात की पहचान अब प्रदेशभर में हो गई है। दया सिंह को रमन ने आशीर्वाद दिया। पार्षद बनकर समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़िया काम करने के लिए कहा है।

दया के हर आमंत्रण को पूर्व सीएम ने स्वीकारा
आपको बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के हर आमंत्रण को स्वीकारा है। वो चाहे भोले की बारात हो या फिर मां दुर्गा का दरबार। नवरात्रि में दया सिंह की समिति दुर्गोत्सव करती है।

तब भी रमन सिंह आयोजन में शामिल होकर माता से आशीर्वाद लेते हैं। वहीं चार बार भोले की बारात में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी हथखोज से निकलने वाली 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...